धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आमतौर पर जब किसी बच्चे का जन्म होता है, तो उसे बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। लेकिन क्या हो अगर किसी बच्चे का जन्म उत्साह के बजाय डर से मनाया जाए? महाभारत के मुताबिक, दुर्योधन का जन्म अन्य बच्चों के जन्मों से बिल्कुल अलग था।
दुर्योधन के जन्म पर आनंद गीत की जगह, पूरे राज्य में अजीबोगरीब चीखें गूंज सुनाई दे रही थी। गधे जोर-जोर से रेंक रहे थे, सियार काफी चिल्ला रहे थे और कौवे आकाश की डरावनी आवाजों से भरे हुए थे। राज दरबार में बैठे महाराजा, मंत्री और सेवकों के बीच यह सवाल उठ रहा था कि, क्या ये सामान्य घटनाएं थीं या भविष्य के बारे में दैवीय चेतावनी?