धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवत गीता के कई ऐसे संदेश हैं जो आपके जीवन को नई दिशा दे सकते हैं। कई बार हमें ऐसा लगता है कि हमारी मेहनत के बाद भी सफलता हासिल नहीं हो रही है। क्या ईश्वर हमसे नाराज हैं? क्या हमारा जीवन व्यर्थ है? क्या अब जीवन में कभी भी अच्छा समय नहीं आएगा?
ऐसे न जाने कितने सवाल अनायास ही हमारे मन में आते हैं और हमारा आत्मविश्वास टूटने लगता है। यही नहीं जीवन का उद्देश्य ही समाप्त होता दिखाई देता है। ऐसे में मन से टूटने के बजाय आपको ईश्वर का ध्यान करते हुए भगवत गीता के कुछ उपदेशों को याद करना चाहिए।