धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन महीने के हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत के रूप में मनाया जाता है। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं माता गौरी के लिए व्रत करती हैं और उनकी पूजा करके पति की दीर्घायु की कामना करती हैं।
इस साल सावन में 4 मंगला गौरी व्रत पड़ रहे हैं जिनमें से तीसरा व्रत 18 अगस्त को रखा जाएगा। सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत अखंड सौभाग्य, दांपत्य जीवन में सुख-शांति और सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है।