धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन के महीने में बेहद उत्साह के साथ नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर नाग देवता की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाग देवता को दूध अर्पित करने से जीवन के सभी दुख दूर होते हैं। साथ ही महादेव के संग नाग देवता की कृपा प्राप्त होती है।