धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष की प्रमुख शाखा 'सामुद्रिक शास्त्र' (Physiognomy) में इंसान के शरीर की बनावट और लक्षणों से उसके स्वभाव व भविष्य का आकलन किया जाता है। शास्त्रों में कहा गया है "शरीरं शास्त्रम्" यानी हमारा शरीर ही अपने आप में एक दर्पण है। चेहरे और हाथों की रेखाओं की तरह कान और उन पर मौजूद बालों का भी विशेष महत्व होता है। कान के बाल व्यक्ति की मानसिक स्थिति, बुद्धिमत्ता और जीवन शैली के बारे में बहुत कुछ बताते हैं।