धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 17 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने का विधान है। साथ ही नाग देवता को दूध पीलाने का अधिक महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन नाग देवता की प्रतिमा पर दूध अर्पित करने से कालसर्प दोष की समस्या दूर होती है।
नाग देवता की कृपा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। क्या आप जानते हैं कि नाग पंचमी के दिन जीवित सांप को दूध पिलाना सही है या गलत। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा जी के अनुसार बताते हैं जीवित सांप को दूध पिलाना चाहिए या नहीं।