आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज 17 अगस्त 2026, सोमवार का दिन है जो धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। खासतौर पर सावन का तीसरा सोमवार होने के कारण और इस दिन नाग पंचमी पड़ने की वजह से शुभ संयोग बन रहा है, जिससे भगवान शिव और नाग देवता की पूजा का महत्व और बढ़ गया है।
आज के दिन पंचमी तिथि शाम 5 बजे तक मौजूद रहेगी और इसी दौरान नाग पंचमी की पूजा के लिए विशेष मुहूर्त भी बन रहा है। साथ ही, आज ही से सूर्यदेव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे सिंह संक्रांति भी मनाई जाएगी। ऐसे में पूजा-पाठ के लिए शुभ समय के साथ राहुकाल और अन्य अशुभ मुहूर्त जानना जरूरी है। आइए जानते हैं आज का पंचांग, तिथि, नक्षत्र और शुभ-अशुभ समय की पूरी जानकारी।