धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कई तरह के रीति-रिवाज निभाए जाते हैं। यही नहीं किसी भी शादी के पहले कुंडली मिलान को भी अत्यंत जरूरी माना जाता है।
ऐसा कहा जाता है कि जब कुंडली में गुण मिलते हैं तब वैवाहिक जीवन हमेशा सुखमय बना रहता है। वहीं कुंडली मिलान न करने पर या कोई विशेष दोष होने के कारण विवाह में बाधाएं भी आ सकती हैं।
ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह की कुछ विशेष स्थितियों को मांगलिक दोष कहा जाता है जिसे विवाह में आने वाली बाधाओं में से एक माना जाता है। कसी भी लड़के या लड़की की कुंडली में यदि मांगलिक दोष होता है तो आगे चलकर उसके वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।