धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना शुरू होते ही चारों तरफ शिव भक्ति का माहौल बन जाता है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु सावन सोमवार का व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान कुछ लोग बिना नमक का फलाहार लेते हैं, तो कुछ लोग नमक वाला भी भोजन करते हैं। लेकिन, आपने ध्यान दिया होगा कि व्रत के खाने में सामान्य सफेद नमक की जगह हमेशा सेंधा नमक (रॉक सॉल्ट) का ही इस्तेमाल किया जाता है।