धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दौरान कई त्योहार भी आते हैं, जिनमें से एक है नाग पंचमी। इस साल नाग पंचमी 17 अगस्त, सोमवार को मनाई जाएगी जो कि सावन सोमवार होने की वजह से एक दुर्लभ संयोग में पड़ रही है।
नाग पंचमी के दिन मुख्य रूप से भगवान शिव और नाग देवता की पूजा की जाती है और उन्हें कुछ पवित्र चीजें अर्पित की जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता को कुछ पवित्र चीजें चढ़ाने से भोलेनाथ का आशीर्वाद भी मिलता है और जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस साल नाग पंचमी का महत्व कई गुना बढ़ गया है क्योंकि इसी दिन सावन का तीसरा सोमवार भी है।