धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जैन धर्म के पांच महाव्रतों में से एक सबसे महत्वपूर्ण अपरिग्रह को माना जाता है। अपरिग्रह जैन धर्म का वह व्रत है जिसमें चीजों को जमा न करने और उनसे मोह न रखने का संकल्प लिया जाता है।
तत्त्वार्थ सूत्र में परिग्रह को 'मूर्छा' यानी मोह या आसक्ति के रूप में परिभाषित किया गया है, इसलिए ऐसा कहा जाता है कि दोष चीजों में नहीं, बल्कि उनसे जुड़े मोह में होता है।