धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामायण काल में कई ऐसे प्रमुख पात्रों का योगदान देखने को मिला, जिसने हिंदू धर्म के अत्यंत महत्वपू्र्ण महाकाव्य रामायण को सबसे खास बनाने का काम किया। इन्हीं प्रमुख पात्रों में से एक थी लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला जिन्होंने 14 साल तक सोना स्वीकार किया, ताकि लक्ष्मण जी प्रभु श्रीराम और माता सीता की सेवा कर सकें।
जब लक्ष्मण जी भगवान राम और माता सीता के साथ वनवास जाते हैं, तब उनकी पत्नी उर्मिला अयोध्या में ही रहीं। पहली नजर में ऐसा दिखाई दे सकता है कि, रामायण में उनकी भूमिका बस इतनी ही थी, लेकिन असल में उनका बलिदान किसी भी तरह से छोटा नहीं है।