आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ रविवार का दिन है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, चतुर्थी तिथि शाम 05 बजकर 52 मिनट तक रहने वाली है और इसके बाद पंचमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी।
इसके साथ ही आज हस्त नक्षत्र के साथ साध्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा आज हस्त नक्षत्र में विराजमान हैं। आइए जानते हैं रविवार का शुभ योग, नक्षत्र, दिशा, मूल, राहुकाल से लेकर संपूर्ण जानकरी।