धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नाग पंचमी का पर्व भगवान शिव और नाग देवता की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन शिवलिंग का नाग-चंद्रेश्वर श्रृंगार करने की परंपरा काफी लोकप्रिय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाग-चंद्रेश्वर रूप में भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों को भगवान शिव और नाग देवता की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही कालसर्प दोष से मुक्ति और जीवन में सुख-शांति की कामना की जाती है। चलिए हम आपको इस श्रृंगार का महत्‍व और विधि बताते हैं।