धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन नाग देवता की पूजा करने का विधान है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस अवसर पर नाग देव की साधना करने से कालसर्प दोष दूर होता है और नाग देवता की कृपा प्राप्त होती है। एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा बताते हैं कि नाग पंचमी का पर्व तिथि और नक्षत्रों के अद्भुत तालमेल के कारण आध्यात्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत शक्तिशाली बन जाता है।