धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र में पैरों की बनावट और खासतौर पर उंगलियों के आकार और साइज को लेकर काफी महत्‍वपूर्ण बातें बताई गई हैं। इससे व्‍यक्ति के स्‍वभाव और जीवन से जुड़ी घटनाओं के संकेत मिलते हैं। पैरों की उंगलियों को भी महत्वपूर्ण माना गया है। खासकर महिलाओं के पैरों के अंगूठे से अगर उनकी तर्जनी उंगली बड़ी निकल जाए, तो उनके स्‍वभाव और शादी के बाद ससुराल में उनके रुतबे के बारे में समुद्र शास्‍त्र काफी जानकारी देता है।