धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सावन के पवित्र महीने में मनाए जाने वाला नाग पंचमी एक प्रमुख त्योहार है। इस अवसर पर नाग देवता की पूजा-अर्चना करने का विधान है और नाग देवता को दूध चढ़ाने की परंपरा बहुत पुराने समय चली आ रही है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाग देवता को दूध अर्पित करने से भगवान शिव और नाग देवता दोनों प्रसन्न होते हैं। साथ ही भक्त को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध क्यों चढ़ाया जाता है। अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं इसके पीछे के रहस्य के बारे में।