धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान शिव को त्रिनेत्रधारी कहा जाता है, क्योंकि महादेव के तीन नेत्र हैं। शिवपुराण में शिव जी की तीसरी आंख का बहुत गहरा महत्व है। तीसरा नेत्र अहंकार, अज्ञान और वासना को नष्ट करने की शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
भगवान शिव की तीसरी आंख प्रकट होने का वर्णन शिवपुराण और मत्स्य पुराण में मिलता है। क्या आप जानते हैं कि महादेव की तीसरी आंख कब और कैसे प्रकट हुई, जिसकी वजह से भगवान शिव का नाम त्रिनेत्रधारी पड़ा। आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं भगवान शिव की तीसरी आंख के रहस्य के बारे में।