धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए सावन का महीना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पवित्र महीने में शिव जी का अभिषेक करने से जीवन में आने वाले सभी दुख और दर्द दूर होते हैं। सावन सोमवार व्रत करने से वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहता है और कुंवारी कन्याओं को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
शास्त्रों में बताया गया है कि सावन सोमवार का व्रत कुछ लोगों को नहीं रखना चाहिए। अब इस बात को सुनकर आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि किन लोगों को यह व्रत न रखने की सलाह दी जाती है, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं विस्तार से।