धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में परिक्रमा का अत्यंत महत्व है। हिंदू धर्म का पालन करने वाले लोग खासतौर पर मंदिरों में पूजा-पाठ करने के दौरान प्रदक्षिणा जिसे परिक्रमा भी कहा जाता है, करते हैं। माना जाता है कि, परिक्रमा के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।
हिंदू बिना किसी वजह के चक्कर नहीं लगाते। प्रदक्षिणा कोई अंधाधुंध पूजा-पाठ नहीं है। यह आपके शरीर, मन और जीवन के लिए एक चलता-फिरता मंत्र है।