धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हरियाली तीज (Hariyali Teej 2026) के पर्व का सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं बेहद खास महत्व है। इस दिन महादेव के संग मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है और मनचाहा वर मिलता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 15 अगस्त को हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा के बारे में।