धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज यानी 15 अगस्त 2026, शनिवार के दिन हरियाली तीज है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह दिन बेहद खास माना जाता है। पति की लंबी उम्र की कामना और खुशहाली के उद्देश्य आज अधिकतर शादीशुदा महिलाएं व्रत का पालन करेंगी। इसके अलावा तीज का मौका शादीशुदा महिलाओं के लिए सजने संवरने का भी होता है, जो उनकी सुंदरता और खुशहाली को बढ़ाने का काम करती है।