आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 15 अगस्त को हरियाली तीज (Hariyali Teej 2026) का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं व्रत रखती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हरियाली तीज के दिन शिव जी और मां पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता और कुंवारी कन्याओं के विवाह में आ रही बाधा दूर होती है।