धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस ग्रंथ में भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ के बीच हुआ एक संवाद है। इस दौरान गरुड़ जी ने जगत के पालनहार भगवान विष्णु से यमलोक की यात्रा, नरक, स्वर्ग के बारे में प्रश्न पूछे।
गरुड़ पुराण में व्यक्ति के अंतिम समय और उसके बाद की यात्रा का वर्णन किया गया है। मृत्यु के बाद मृतक की आत्मा तुरंत दूसरा शरीर धारण नहीं करती है। आत्मा 13 दिनों तक अपने घर और परिजनों के आसपास ही भटकती रहती है। इस दौरान गरुड़ पुराण का पाठ किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी की मृत्यु के बाद क्यों किया जाता है गरुड़ पुराण का पाठ? अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इसके पीछे के रहस्य के बारे में।