धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद कई तरह के संस्कार किए जाते हैं। इन्हीं में तेरहवीं का संस्कार भी महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मृत्यु के बाद आत्मा की शांति और उसके परलोक गमन के लिए पिंडदान, तर्पण और अन्य कर्मकांड किए जाते हैं। गरुड़ पुराण के प्रेत कल्प में मृत्यु के बाद की यात्रा और उससे जुड़े संस्कारों का वर्णन मिलता है। तो चलिए जानते हैं कि अगर किसी की मृत्‍यु के बाद उसकी तेरहवीं न की जाए, तो क्‍या होता है।