Religion
क्या सपने में बार-बार एक ही चेहरा या जगह दिखना है खतरे की घंटी! चौंका देंगे स्वप्न शास्त्र के ये संकेत
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सपने आपके अवचेतन मन का ऐसा संकेत हो सकते हैं जो आपके वर्तमान या भविष्य के बारे में भी संकेत देते हैं। अक्सर देखा जाता है कि आपको कोई ऐसा सपना दिखाई देता है जिससे आप चौंक जाते हैं और वो हकीकत लगने ल
लेखक Samvida Tiwari16K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सपने आपके अवचेतन मन का ऐसा संकेत हो सकते हैं जो आपके वर्तमान या भविष्य के बारे में भी संकेत देते हैं। अक्सर देखा जाता है कि आपको कोई ऐसा सपना दिखाई देता है जिससे आप चौंक जाते हैं और वो हकीकत लगने लगता है। सपने में कोई ऐसी घटना जो बार-बार दिखाई दे और आपको उसमें भी सच्चाई नजर आए। आपमें से कई लोगों को ऐसे सपने बार-बार आते होंगे।
कई बार ऐसा होता है कि सपने में कोई एक चेहरा, जगह या घटना बार-बार दिखाई देती है। आपको भी लगता होगा कि क्या यह महज एक संयोग है या इसके पीछे कोई गहरा संकेत छिपा होता है? स्वप्न शास्त्र और आध्यात्मिक मान्यताओं के अनुसार, बार-बार दिखाई देने वाले सपनों को जीवन से जुड़े कुछ विशेष संकेतों के रूप में देखा जाता है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।



