धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह (Margashirsha month 2026) का विशेष महत्व है। इस माह को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं इस महीने को अपना स्वरूप बताया है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस पवित्र माह की शुरुआत 25 नवंबर से होगी। वहीं, इसका समापन 23 दिसंबर को होगा।
पौराणिक मान्यता के अनुसार, मार्गशीर्ष माह में शंख की पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य 'पाञ्चजन्य' शंख के पूजन के समान फल प्राप्त होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा एवं सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही मानसिक शांति भी प्राप्त होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्गशीर्ष माह में शंख की पूजा का क्या महत्व है और इसे घर में रखने के क्या नियम हैं? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं।