Religion
गीता के इस श्लोक में बताया गया है तरीका, सच-चित-आनंद को समझने वाला ही पाता है श्रीकृष्ण की कृपा
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। श्रीमद्भगवद्गीता हिंदू धर्म का एक ऐसा पवित्र ग्रंथ है, जिसमें जीवन जीने से लेकर ईश्वर की भक्ति और मोक्ष प्राप्ति तक का मार्ग बताया गया है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में अर्जुन को कई ऐसी महत्वपूर्ण बा
लेखक Anuradha Gupta6K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। श्रीमद्भगवद्गीता हिंदू धर्म का एक ऐसा पवित्र ग्रंथ है, जिसमें जीवन जीने से लेकर ईश्वर की भक्ति और मोक्ष प्राप्ति तक का मार्ग बताया गया है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में अर्जुन को कई ऐसी महत्वपूर्ण बातें समझाई हैं, जो आज भी मनुष्य को सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
गीता के दसवें अध्याय के दसवें श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण ने बताया है कि किस प्रकार सच्चे भक्त को उनकी कृपा प्राप्त होती है। इस श्लोक में निरंतर भक्ति, प्रेम और बुद्धियोग का विशेष महत्व बताया गया है। साथ ही वेदांत दर्शन में वर्णित श्रीकृष्ण के सच्चिदानंद स्वरूप को समझने का मार्ग भी मिलता है। आइए जानते हैं इस श्लोक का अर्थ और इससे मिलने वाली खास सीख।



