धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव (Khatu Shyam Baba Birthday) बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर बाबा खाटू श्याम का विशेष शृंगार और पूजा-अर्चना करने का विधान है। अलौकिक शृंगार में रंग-बिरंगे फूलों, बेशकीमती आभूषणों और सुंदर पोशाक के साथ-साथ इत्र का भी विशेष महत्व होता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, बाबा खाटू श्याम की साधना करने से साधक के जीवन में आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं और बबा की कृपा से घर में सुख-शांति बनी रहती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाबा खाटू श्याम को इत्र क्यों अर्पित किया जाता है और इसके बिना उनका शृंगार अधूरा क्यों माना जाता है? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको इसके पीछे की वजह के बारे में बताते हैं।