आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज 20 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि सुबह 07 बजकर 15 मिनट तक रहेगी, इसके बाद देवउठनी एकादशी तिथि का आरंभ हो जाएगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास का समापन और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। आइए आपको बताते हैं आज के दिन पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त कौन से हैं।