आज योगनिद्रा से जागेंगे श्रीहरि! देवउठनी एकादशी शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और आरती तक यहां जानें सबकुछ
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन से श्रीहरि योग निद्रा से जाग उठते हैं और शुभ
लेखक Samvida Tiwari··28K पढ़े गए
आज योगनिद्रा से जागेंगे श्रीहरि! देवउठनी एकादशी शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और आरती तक यहां जानें सबकुछ
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन से श्रीहरि योग निद्रा से जाग उठते हैं और शुभ कार्यों का आरंभ होता है। इसे देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है।
इस दिन मुख्य रूप से विश्न जी की पूजा माता लक्ष्मी के साथ होती है उनकी व्रत कथा का पाठ किया जाता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में की गई पूजा श्रीहरि को स्वीकार्य होती है। आइए आपको बताते हैं देवउठनी एकादशी के दिन किसी मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा और पूजा की सही विधि, व्रत कथा के साथ यहां अन्य जानकारी भी लें।
देवउठनी एकादशी 2026 पूजा शुभ मुहूर्त
इस साल देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को पड़ेगी और इसी दिन विष्णु जी का पूजन करना फलदायी होगा।
देवउठनी एकादशी पर पूजा के कुछ शुभ महूर्त मिल रहे हैं, जिसमें किया गया पूजन विशेष रूप से फलदायी होगा।
अभिजित मुहूर्त: 20 नवंबर, प्रातः 11:45 से दोपहर 12:28 बजे तक
विजय मुहूर्त: 20 नवंबर, दोपहर 1:54 से 2:36 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: 20 नवंबर, शाम 5:27 से 5:53 बजे तक
प्रदोष काल: 20 नवंबर, शाम 5:25 से रात 8:06 बजे तक
निशिता मुहूर्त: 20 नवंबर, रात्रि 11:41 से 12:34 बजे तक
देवउठनी एकादशी पूजा विधि
Picture Credit: AI Generated
देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने का विशेष महत्व है। आइए जानें किस विधि से किया गया पूजन फलदायी होता है-
देवउठनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए हाथ में जल और पुष्प लेकर एकादशी व्रत का संकल्प करें।
घर के मंदिर या पूजा स्थल की अच्छी तरह से सफाई करें और एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें पीले फूल, अक्षत, चंदन तथा तुलसी दल अर्पित करें। ध्यान रखें कि किसी भी एकादशी तिथि पर तुलसी की पत्तियां तोड़ना वर्जित होता है, इसलिए आप एक दिन पहले ही पत्तियां तोड़कर रखें।
भगवान विष्णु को पंचामृत, फल, मिठाई और पीले रंग की वस्तुओं का भोग लगाएं। ध्यान रखें कि भोग में तुलसी दल अवश्य शामिल करें।
देवउठनी एकादशी की पूरी कथा पढ़ें या सुनें और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
पूजा के समापन पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करें। साथ ही, तुलसी माता की आरती भी करें।
शाम के समय घर के मंदिर में, मुख्य द्वार पर और तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं।
यदि आप उपवास करते हैं, तो पूरे दिन उपवास करने के बाद अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर शुभ समय में भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद व्रत का पारण करें।
देवउठनी एकादशी का महत्व
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है। इसे प्रबोधिनी एकादशी और देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी वजह से इस दिन को और ज्यादा शुभ माना जाता है।
इस एकादशी तिथि के बाद से चातुर्मास का समापन होता है और सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इसी दिन के बाद से शादी-विवाह की शुरुआत भी होती है।
इस दिन मुख्य रूप से तुलसी पूजन करने से विष्णु जी का आशीर्वाद मिलता है। देवउठनी एकादशी के अगले दिन यानी द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह किया जाता है, जो विशेष रूप से फलदायी होता है।
देवउठनी एकादशी व्रत कथा
प्राचीन काल में एक राजा के राज्य में सभी लोग एकादशी का व्रत रखते थे। इस दिन राज्य में अन्न की बिक्री तक नहीं होती थी और उस दिन सभी फलाहार का पालन करते थे।
एक बार भगवान विष्णु ने राजा की परीक्षा लेने का निश्चय किया। वे एक सुंदर स्त्री का रूप धारण कर रास्ते में बैठ गए। राजा ने उन्हें देखा तो उनके रूप पर मोहित हो गया और विवाह का प्रस्ताव रख दिया। स्त्री ने शर्त रखी कि राजा को पूरे राज्य का अधिकार उसे सौंपना होगा। राजा ने उसकी शर्त स्वीकार कर ली।
अगले दिन एकादशी पर नई रानी ने राज्य में अन्न बेचने और राजमहल में मांसाहारी भोजन बनाने का आदेश दिया। जब राजा ने भोजन करने से मना किया, तो रानी ने कहा यदि उन्होंने उसकी बात नहीं मानी तो वह बड़े राजकुमार का सिर कटवा देगी।
राजा धर्म संकट में पड़ गए, लेकिन बड़ी रानी ने उन्हें धर्म का पालन करने की सलाह दी। यह सुनकर राजकुमार ने भी पिता के धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने की सहमति दे दी।
राजा की अटूट धर्मनिष्ठा देखकर भगवान विष्णु अपने वास्तविक स्वरूप में प्रकट हुए। उन्होंने बताया कि यह उनकी परीक्षा थी और राजा इसमें सफल हुए हैं। भगवान ने उन्हें मोक्ष का वरदान दिया। इसके बाद राजा अपना राज्य पुत्र को सौंपकर परमधाम चले गए।
मान्यता है कि इस दिन देवउठनी एकादशी थी। तभी से इस दिन व्रत रखने और कथा का पाठ करने की परंपरा है। धार्मिक विश्वास है कि इस व्रत के प्रभाव से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और उन्हें भगवान विष्णु की कृपा के साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है।
देवउठनी एकादशी की आरती
देवउठनी एकादशी पर मुख्य रूप से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और उन्हीं की आरती भी की जाती है।
भगवान विष्णु की आरती
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे। भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे। ॐ जय जगदीश हरे...
जो ध्यावे फल पावे, दुख बिनसे मन का। सुख संपत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का। ॐ जय जगदीश हरे...
माता पिता तुम मेरे, शरण गेहूं मैं किसकी। तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी। ॐ जय जगदीश हरे...
अगर आप भी देवउठनी एकादशी पर यहां बताई विधि के अनुसार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी समेत तुलसी जी का पूजन करेंगे, तो आपको विशेष फल मिलेंगे और घर में सदैव समृद्धि बनी रहेगी।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।