आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 07 बजकर 01 मिनट तक रहेगी और इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी। वहीं आज चंद्रदेव मेष राशि में रात 9 बजकर 06 मिनट तक रहेंगे और फिर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
चंद्र देव भरणी नक्षत्र में रहेंगे जिस वजह से आज का दिन ज्योतिषीय नजरिए से बेहद खास हो जाता है। आइए यहां जानते हैं 27 अक्टूबर का संपूर्ण पंचांग, सूर्योदय-सूर्यास्त, चंद्रोदय, राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण मुहूर्त।