धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी लोगों के जीवन, परिवार और संतान से जुड़ी कई जरूरी बातों के बारे में अहम जानकारी देती है। उनकी नीतियां हमें सही मार्ग पर चलने और अच्छे संस्कार को अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। चाणक्य का कहना था कि किसी भी घर में बेटे की आदतें और उसका व्यवहार का असर पूरे परिवार पर देखने को मिलता है।
बेटा अगर अच्छा, समझदार, संस्कारी और सही आचरण वाला हो, तो परिवार में हमेशा खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है, जबकि गलत आदतें और बुरा व्यवहार करने वाले बच्चे हमेशा परिवार की लिए समस्या खड़ी करते हैं और मान-सम्मान को ठेस पहुंचते हैं। आचार्य चाणक्य ने बताया है कि एक बेटे में कौन-कौन से गुण होने चाहिए? आइए जानते हैं इसके बारे में।