Religion
रावण की लंका में रहकर भी सीता का साथ देती थीं सरमा, कौन थी विभीषण की पत्नी?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामायण महाकाव्य में ऐसे कई प्रमुख पात्र हैं जिनका जिक्र काफी कम किया जाता है, लेकिन इनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है। इन्हीं पात्रों में से एक पात्र जिसे विभीषण की पत्नी 'सरमा' के नाम से जाना जात
लेखक Ankur Agnihotri26K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामायण महाकाव्य में ऐसे कई प्रमुख पात्र हैं जिनका जिक्र काफी कम किया जाता है, लेकिन इनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है। इन्हीं पात्रों में से एक पात्र जिसे विभीषण की पत्नी 'सरमा' के नाम से जाना जाता है। रामायण में उनकी भूमिका काफी अहम रही है, जिन्हें उनके सच्चे कर्तव्य और वफादारी के लिए जाना जाता है।
लंका राक्षस राजा के भाई विभीषण की पत्नी का नाम सरमा था, जिन्हें आदर्शवादी और समर्पित पत्नी के रूप में देखा जाता है। विभीषण अपने भाई से बिल्कुल विपरीत प्रवृत्ति का था, जिसे नेक और अच्छे इंसान के तौर पर दिखाया गया है। विभीषण के गुणों से मेल खाती उनकी पत्नी सरमा भी काफी दयालु और हमदर्द स्वभाव की थी।


-1795154025275.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
