धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महर्षि वाल्मीकि को हम सभी रामायण के रचयिता के रूप में जानते हैं और इन्हें प्रथम कवि के रूप में भी पूजा जाता है। उन्होंने संस्कृत साहित्य के प्रथम महाकाव्य 'रामायण' की रचना की थी और आज भी रामायण में लिखे हुए श्लोक हमारे जीवन के लिए प्रासंगिक हैं।
जीवन में कई बार ऐसी परिस्थितियां सामने आती हैं जब आपको राह कठिन दिखाई देती है और मुसीबत से बाहर आने का कोई हल नहीं मिलता है। यही नहीं कई बार मन में निराशा का भाव भी जागृत होता है। ऐसे में रामायण महाग्रंथ के कुछ ऐसे श्लोक हैं जो हमें समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करते हैं।