आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज सोमवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि प्रातः 9 बजकर 41 मिनट तक रहेगी, इसके बाद कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इस संयोग को आज के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है।
पंचांग के अनुसार, आज चंद्रदेव मेष राशि में विराजमान रहेंगे और अश्विनी नक्षत्र शाम 5 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र का आरंभ होगा। दिन में अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल जैसे शुभ समय भी रहेंगे। जिसमें आप कोई भी पूजा कर सकते हैं। आज चंद्रोदय का समय भी जान लेना आपके लिए जरूरी है क्योंकि पूर्णिमा तिथि का प्रभाव आज के चंद्रमा में भी दिखाई देगा। आइए यहां जानते हैं 26 अक्टूबर का संपूर्ण पंचांग, सूर्योदय-सूर्यास्त, चंद्रोदय, राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण मुहूर्त।