धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में श्रीमद्भगवद्गीता एक धार्मिक और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। श्रीमद्भगवद्गीता में श्लोकों के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण ने जीवन, कर्म, धर्म, ज्ञान और आत्मा से जुड़े रहस्यों को सरल तरीके से समझाया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गीता में बताई बातों को जीवन में अपनाने से सफलता के मार्ग खुलते हैं और सुख-दुख में समान भाव बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है।