मालिनी अवस्थी, लखनऊ। हम मूलतः प्रकृति उपासक हैं। हम नदी की पूजा करते हैं, वृक्ष की पूजा करते हैं, सूर्य की पूजा करते हैं। पर विश्व में ऐसा कोई दूसरा पर्व नहीं मिलेगा, जहां चंद्रमा की निर्मलता की पूजा होती हो, जहां चंद्रमा की किरणों को अमृत वर्षा माना गया हो, शरद माह की पूर्णिमा, आनंदउत्सव की रात्रि के रूप में मनाई जाती हो।