धर्म डेस्क, नई दिल्ली। छोटी दीवाली से एक दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व पंचदिवसीय उत्सव का पहला दिन माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन ही समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि हाथ में अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन उत्तम स्वास्थ्य और निरोगी जीवन की कामना के लिए उनकी विशेष रूप से पूजा की जाती है।