धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जीवन में किसी अपने को खोने का दुख शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता। किसी प्रियजन के जाने से मन में खालीपन, बेचैनी और कई सवाल पैदा होते हैं। कभी-कभी इंसान यह समझ नहीं पाता कि इस दुख से बाहर कैसे निकले और जीवन को दोबारा कैसे संभाले। ऐसे समय में श्रीमद्भगवद्गीता मन को नई दिशा देने में मदद करती है।
गीता के श्‍लोक में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को समझाते हुए जीवन, मृत्यु और आत्मा के बारे में ऐसी बातें बताई हैं, जो दुख की घड़ी में धैर्य और आत्मचिंतन का रास्ता दिखाती हैं। गीता के दूसरे अध्याय के 11वें श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को शोक और विवेक के संबंध में समझाते हैं। यह श्‍लोक आपके मन को भी शांत कर सकता है।