आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2026) मनाई जा रही है। आज का दिन विशेष रूप से शुभ है क्योंकि आज हर्षण योग, अमृत काल और अभिजीत मुहूर्त जैसे कई उत्तम योग बन रहे हैं। शरद पूर्णिमा को कोजागरा पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आज की रात चंद्रमा अपनी सभी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और मां लक्ष्मी भ्रमण पर निकलती हैं। आइए जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 25 October 2026) का समय समेत आदि जानकारी।