धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में धनतेरस (Dhanteras 2026) के पर्व का विशेष महत्व है। इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। यह दीवाली के पांच दिवसीय महापर्व का पहला दिन होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान धन्वंतरि हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस पर्व को भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।