धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शरद पूर्णिमा के पर्व को 25 अक्टूबर (Sharad Purnima 2026) को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी, चंद्रदेव और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन साधना करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है और साधक को शुभ परिणाम मिलते हैं। शरद पूर्णिमा के अवसर पर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए कई उपाय भी किए जाते हैं। आइए एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार बताते हैं कि शरद पूर्णिमा के नियम और उपाय के बारे में।

एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात्रि का ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत विशेष महत्व है। इस रात चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट और अपनी संपूर्ण सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है।