आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। हिंदू पंचांग वैदिक काल गणना पर आधारित है, जिसमें तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण के माध्यम से दिन के शुभ-अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है। आज शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और दिन शनिवार है। चंद्रमा मीन राशि में उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं, जबकि सूर्य तुला राशि में स्थित हैं। पंचांग में अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल जैसे शुभ समय के साथ राहुकाल, यमगण्ड और गुलिकाल जैसी अवधियों का भी विशेष महत्व बताया गया है।