धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में बरगद यानी वटवृक्ष को बेहद पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह वृक्ष दीर्घायु, स्थिरता, ज्ञान और अक्षय जीवन का प्रतीक है। भगवान शिव के साथ वटवृक्ष का विशेष संबंध भी बताया गया है। पद्म पुराण के उत्तर खंड के अध्याय 115 में इससे जुड़ी एक रोचक पौराणिक कथा का वर्णन मिलता है। चलिए इस बारे में विस्‍तार से जानते हैं।