धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी गौर किया है कि अचानक आपकी आंख फड़कने लगती है? कई बार आंखों का फड़कना कुछ सेकंड में बंद हो जाता है, तो कभी-कभी यह परेशानी लंबे समय तक बनी रहती है। आमतौर पर लोग इसे थकान या तनाव से जोड़ते हैं, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में आंख फड़कने को भविष्य में होने वाली घटनाओं से भी जोड़कर देखा जाता है।
समुद्र शास्‍त्र में पुरुषों और महिलाओं की दाईं और बाईं आंख फड़कने के अलग-अलग संकेत होते हैं। कुछ स्थितियों में इन्‍हें शुभ माना जाता है, जबकि कई बार इन्‍हें अशुभ संकेत भी माना जाता है। आइए जानते हैं कि इन मान्यताओं के अनुसार पुरुषों और महिलाओं की आंख फड़कने का क्या मतलब होता है।