National
बरसों का इंतजार हुआ खत्म! WhatsApp में आ गया मैसेज शेड्यूल करने का फीचर; ऐसे करेगा काम
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp आखिरकार एक लंबे समय से मांगे जा रहे फीचर को रोल आउट कर रहा है, जिससे यूजर्स एक तय तारीख और समय पर भेजे जाने के लिए मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे। Meta के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिं
लेखक Saket Singh Baghel34K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp आखिरकार एक लंबे समय से मांगे जा रहे फीचर को रोल आउट कर रहा है, जिससे यूजर्स एक तय तारीख और समय पर भेजे जाने के लिए मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे। Meta के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग एप ने कहा है कि ये फीचर इंडिविजुअल कन्वर्सेशन और ग्रुप चैट्स दोनों में काम करता है। ये यूजर्स को बिना किसी थर्ड-पार्टी एप्स या रिमाइंडर्स पर निर्भर रहे पहले से मैसेज प्लान करने की सुविधा देता है। WhatsApp ने कहा कि शेड्यूल किए गए मैसेज अपने-आप डिलीवर हो जाएंगे, भले ही तय समय पर सेंडर ऑफलाइन क्यों न हो।



