जागरण संवाददाता, जम्मू। अगले छह दिनों तक जम्मू संभाग में मौसम के मिजाज बदले रहेंगे। आंशिक बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और जम्मू शहर व आसपास के मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, 11 नवंबर को आंशिक बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होगी, जबकि 12-13 नवंबर को बादल छाने के साथ अधिकतर इलाकों में हल्की बारिश होगी।