- 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना
- आज प्रदेशभर में शुष्क रहेगा मौसम, चढ़ सकता है पारा
-----
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में दीपावली पर मौसम करवट बदल सकता है। लंबे समय से शुष्क बने मौसम के बीच रविवार को प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की वर्षा और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं, 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। हालांकि, देहरादून समेत शेष जनपदों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।