जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना अवदाब लगातार आगे बढ़ रहा है। इसे 28 अक्टूबर तक आंध्रप्रदेश तट के पास पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के Bihar Weather Forecast के अनुसार, 26 अक्टूबर तक इसके चक्रवाती तूफान और 27 अक्टूबर तक प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार हैं।
इनके प्रभाव से 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।